पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी मित्रों ने किया फैसले का स्वागत

विद्यार्थी मित्रों ने किया फैसले का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानविद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ब्लॉक के विद्यार्थी मित्रों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि पिछले 8 माह से 25 हजार विद्यार्थी मित्र शिक्षक सड़कों पर रोजी-रोटी के लिए आंदोलन कर रहे थे। उस पीड़ा को सीएम वसुंधरा राजे ने समझते हुए हजारों की संख्या में विद्यार्थी मित्र शिक्षकों को विद्यालय सहायक केडर बनाकर स्थायी करने की घोषणा की। इस घोषणा का प्रदेश एवं ब्लॉक संघ की ओर से स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि इस घोषणा से प्रदेश के 25 हजार विद्यार्थी मित्र शिक्षको को फिर सरकार की ओर से जीवनदान दिया गया है।

समरानियां.राजस्थानविद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री की ओर से राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर विद्यार्थी मित्रों को विद्यालय सहायक कैडर में भर्ती करने पर खुशी जताई है। अध्यक्ष सुरेंंद्र रंधावा संभाग महासचिव दिलीप शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी मित्रों को कोर्ट के आदेश के बाद अप्रैल में कार्यमुक्त कर दिया गया था। मुख्यमंत्री की ओर से विद्यालय सहायक के रूप में भर्ती करने से प्रदेश के करीब 24 हजार विद्यार्थी मित्रों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा पर संघ के संभाग उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, महामंत्री लोकेश शर्मा, सचिव राधेश्याम गौतम, संजय मेघवाल, कोटा जिलाध्यक्ष भरत यशस्वी, बारां जिलाध्यक्ष रामकल्याण योगी, बूंदी जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, झालावाड़ से मानसिंह आदि ने खुशी जाहिर की है।

विद्यार्थीमित्रों ने जताया आभार: छबड़ा. ब्लॉकके विद्यार्थी मित्रों की जिलाध्यक्ष रामकल्याण योगी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने विद्यार्थी मित्रों को शिक्षक सहायक के पद पर समायोजित करने के फैसले पर आभार जताया एवं अतिशबाजी की। बैठक में अध्यक्ष कमल मीणा, महेंद्र शर्मा, मानसिंह गुर्जर, रामकल्याण ओझा, मुकेश सेन, दीपक मालव आदि विद्यार्थी मित्र मौजूद थे।