पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माेहर्रम के जुलूस में उमड़ा जनसमूह

माेहर्रम के जुलूस में उमड़ा जनसमूह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें रविवार को इमाम हुसैन की शहादत की याद में चालीसवें के मोहर्रम पारंपरिक रूप से निकाले गए। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने भाग लिया। इससे पहले ताजिये अपने स्थान से उठाए गए और दोपहर दो बजे के बाद ताजियों का जुलूस शुरू हुआ।

शहर के प्रताप चौक, मांगरोल रोड होते हुए मोहर्रम का जुलूस करबला पहुंचा। जहां ताजियों को ठंडा किया गया। इमाम हुसैन की शहादत के मोहर्रम के चालीस दिन परंपरा के अनुसार ताजिये निकाले गए। इसमें समाज के बच्चों, पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मन्नत वाले लोगों ने ताजियों पर रेवड़ी, खोपरे के गोले से बनी माला चढ़ाई लोबान रोशन किया। ताजियों के जुलूस में मातमी धुन बजाई जा रही थी। इस मौके पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने अखाड़े पट्‌टेबाजी का प्रदर्शन किया। जुलूस में कुछ युवाओं ने लॉग भी लगा रखी थी। प्रमुख चाैराहों पर युवाओं ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया।

इस मौके पर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात थे। इस मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से अखाड़ों के उस्तादों का साफाबंधन माला पहनाकर इस्तकबाल भी किया गया। इस जुलूस मे ताजियों को देखने के लिए शहर के लोग भी घरों की छताें पर मौजूद थे। शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से छबीले भी लगाई गई थी।

सीसवाली.कस्बेमें रविवार को चालीसवां मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। इसमें सभी मुस्लिमजन शामिल थे। दोपहर को पुराने अस्पताल के सामने रामदेवजी के चौक से जुलूस मोहर्रम के साथ रवाना हुआ। इससे पूर्व मुस्लिम बस्ती से अखाड़ा जुलूस यहां तक लाया गया। जुलूस में 20 से भी अधिक युवकों के हाथोंए पांवोंए छातीए पेटए गर्दन आदि स्थानों पर लॉगे लगी हुई थी। जुलूस शाम चार बजे बस स्टैंड प्रताप चौक पर पहुंचा। यहां युवकों ने अखाड़ा लगाकर शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। बस स्टैंड पर शाम को जुलूस रहने से भारी भीड़ रही। आसपास की छतों पर महिलाओं की भीड़ थी।

बारां. शहरमें रविवार को चालीसवें का ताजिया निकाला गया। जुलूस में उमड़े मुस्लिम समाज के लोग।