पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउसिंग बोर्ड इलाके में झाड़ू लगाया

हाउसिंग बोर्ड इलाके में झाड़ू लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवासंकल्प संस्था की ओर से चलाए जा रहे सफाई अभियान के अंतर्गत रविवार को सभी कार्यकर्ताओं ने सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सफाई कार्य किया।

शहर के तेलफैक्ट्री से हाउसिंग बोर्ड इलाके में रेलवे फाटक से आशीर्वाद गार्डन तक सड़क की सफाई कर नागरिकों को जागरूकता का कार्य किया। संस्था के अंकित खंडेलवाल ने बताया कि संस्था की ओर से चलाए जा रहे अभियान को इस रविवार शहर के तेलफैक्ट्री इलाके में चलाया गया, जहां सफाई के साथ-साथ नागरिकों को सफाई के पंपलेंटस देकर उन्हें समझाया भी गया। पंपलेटस में सबसे डिस्पोजल कप और पोलीथिन का उपयोग करने और सफाई के बारे में बताया। तेलफैक्ट्री इलाके के लोगों ने संस्था का आगे बढकर साथ दिया। लोगों ने बताया कि कचरा पात्रों की कमी होने के कारण यहां का कचरा फैला रहता है। उन्होंने कई बार नगर परिषद् में जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई है। फिर भी अभी तक कोई कचरा पात्र कहीं नहीं लगा। संस्था की ओर से वहां के वार्ड पार्षद से बात की गई और उन्हें फिर से प्रार्थना पत्र दिया गया। पार्षद ने संस्था को आश्वासन दिया 2-4 दिन में यहां कचरे पात्र की व्यवस्था करा दी जाएगी। संस्था के मनोज अग्रवाल ने बताया कि संस्था की ओर से हर रविवार सुबह 6 से 9 बजे तक संस्था के सदस्यों की ओर से सफाई कार्य किया जाता है। संस्था के सिद्धार्थ शर्मा, राम अवस्थी, विकास शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से सरकारी अस्पताल, चारमूर्ती चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नगर पालिका कॉलोनी, दीनदयाल पार्क, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, अंजुमन चौराहे में सफाई अभियान चलाया जा चुका है।

बारां. शहरके तेलफैक्ट्री क्षेत्र में रविवार सुबह सफाई करते युवा।