महामंत्री बनने पर हर्ष जताया
बारां. एबीवीपीके विभाग संयोजक रहे मुकेश केरवालिया को भाजयुमो में जिला महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के पाटेड़ा, नारेड़ा, मंडोला के कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर हर्ष जताया है। इस अवसर पर केरवालिया ने संगठन में जिम्मेदारी को पूर्ण तरीके से निभाने का आह्वान किया। स्वागत करने वालों में महेंद्र योगी, रामस्वरूप सुमन, रामकंवार, कमलेश चौधरी, लोकेश नागर, सुनील मेघवाल, मोरध्वज मेघवाल, जोरावरसिंह, रामराज सुमन, राधेश्याम मारन, रघुनंदन सुमन आदि शामिल थे।