नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया
बारां. पंतजलियोग समिति के स्वामी रामदेव ने देश दुनिया के लगभग 20 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष रूप से योग सिखाकर तथा मीडिया के माध्यम से घर-घर तक याेग को पहुंचाकर योग को पुन: प्रतिष्ठा दिलाई है। स्वामीजी ने बताया कि नरेंद्र मोदी योग, अध्यात्म एवं ऋषि संस्कृति से प्रेम करने वाले राष्ट्र के गौरव हंै। माेदी ने पूरे देश में योग को आगे बढाया। 190 देशों में से 177 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। किसी भी देश ने योग का विरोध नहीं किया है। यूएन की ओर से 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित करने पर भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया है।