बद्रीलाल नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष
राजस्थानराज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के बैनर तले जिला नर्सेज अध्यक्ष के चुनाव हुए। इसमें बद्रीलाल नागर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी देवमित्र शर्मा एवं ललित राठौर ने चुनाव करवाए तथा शपथ ग्रहण करवाई।
इस दौरान जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष बद्रीलाल नागर, जिला संयोजक मनोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रसेन मीणा, उपाध्यक्ष राकेश सांखला, उत्तम भारद्वाज, हजेमराज मीणा, कुंजबिहारी, कैलाश नागर, सुरेंद्र नागर, रईस मोहम्मद, जगमोहन, महामंत्री लोकेश मीणा, महासचिव श्याममनोहर मीणा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र मीणा, कार्यालय मंत्री ललित नागर, मुकेश सेन, संयुक्त मंत्री अर्पित शर्मा, चतरसिंह मीणा, संगठन मंत्री प्रमोद माथोडि़या, मनोज गोठवाल, खेल मंत्री सोभागमल मीणा, जिला प्रवक्ता रामराज मीणा को बनाया गया।
बारां. शहीद राजमल मीणा पार्क में रविवार को नर्सिंग एसोसिएशन के चुनाव के दौरान मौजूद लोग।