पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच में 90 रोगी ऑपरेशन योग्य पाए

जांच में 90 रोगी ऑपरेशन योग्य पाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. सेवाभारती की ओर से आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का उदघाटन सार्वजनिक संस्था धर्मशाला में हुआ। इसके मुख्य अतिथि संस्था धर्मादा अध्यक्ष ललितकुमार धक्का थे। अध्यक्षता कुंजबिहारी नागर ने की। सेवा भारती का परिचय जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल ने दिया। अतिथियों ने कहा कि सेवा करना पुण्य का कार्य है। स्व. मूलीदेवी गोयल चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने कहा कि उनकी मां का ऑपरेशन इन्हीं कैंप में हुआ था। इसी प्रेरणा से यह कैंप लगाया जा रहा है। डॉ. सुरेश छाबड़ा ने मरीजों की जांच की। 210 मरीजों की जांच कर 90 रोगी ऑपरेशन योग्य पाए गए। कार्यक्रम में वैद्य राधेश्याम गर्ग ने अाभार माना।