संघर्ष समिति का गठन किया
बारां. मीणासमाज पंच पटेल की महापंचायत का आयोजन श्री नृसिंह भगवान मंदिर पर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभुलाल ने की। संचालन जोधराज मीणा ने किया। महापंचायत में सर्वसम्मति से मीना मीणा के नाम पर चल रहा विवाद के संदर्भ में एक संघर्ष समिति का गठन किया। इसमें अध्यक्ष लटूरलाल, उपाध्यक्ष प्रभूलाल, सूरजमल, संयुक्त सचिव चरतराम, बाबूलाल, महासचिव प्रहलाद, बद्रीलाल, किशनलाल, संयोजक रामेश्वर, कोषाध्यक्ष गिरधारीलाल, कोर्डिनेटर खुमान सिंह, सलहाकार हंसराज, बालमुकंद, शंकरलाल, सदस्य हीरालाल, लेखराज, बनवारीलाल, कन्हैयालाल, ओम, बच्छराज, मदनलाल, मथुरालाल, जयकिशन, रामहेत, तोलाराम, कल्याण प्रसाद को चुना गया।