अज्ञात शव मिला
बारां | शहरमें बुधवार सुबह खजूरपुरा तिराहे के पास नाले से अज्ञात शव मिला है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8 बजे खजूरापुरा तिराहे के पास एक शव नाले में पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पहुंची। शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा था। उसे मोर्चरी में रखवाया गया है। शव की शिनाख्त नहीं होने से पोस्टमार्टम नहीं कराया है।