बीईईओ ने किया स्कूल का निरीक्षण
बारां| राज्यसरकार की ओर से चलाए जा रहे संबलन अभियान के तहत बीईईओ विजेंद्र िसंह ने बावनमाता झाेपड़ियां स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान पोषाहार को जांचा गया।
साथ ही रीडिंग केंपेन की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक रामचरण नागर ने स्कूल में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।
आपकार्यकर्ताओं की बैठक आज: शहरकी सुंदरजी की बगीची में गुरुवार को आप कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। प्रवक्ता रामेश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि बैइक में 14 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें आप कार्यकर्ता भाग लेंंगे।
कलेक्टरने चखा मिड-डे-मिल का स्वाद: स्कूलपर्यवेक्षण संबलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता ने उच्च माध्यमिक विद्यालय बोहत का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए मिड डे मील को भी चखकर देखा।