न्यू सिविल पानी की टंकी जुड़ेगी
बारां| न्यूसिविल लाइन स्थित पानी की टंकी जोडऩे के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है। नई पेयजल योजना के तहत बनाई गई टंकी वाटर टैंक को बड़ी लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बुधवार को कोटा रोड न्यू सिविल मोड़ पर खुदाई प्रारंभ की गई। यहां से बड़ी लाइन को टंकी लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद न्यू सिविल की टंकी भूमिगत वाटर टैंक जल्दी भर सकेंगे। इससे न्यू सिविल लाइन सहित क्षेत्र में पानी की सप्लाई बढ़ेगी।
बारां. कोटा रोड स्थित न्यू सिविल लाइन की नई टंकी से पाइप लाइन जोड़ने के लिए खुदाई करते मजदूर।