रोजगार सहायता शिविर लगाया
जिलारोजगार कार्यालय की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से एक दिवसीय तहसील स्तरीय रोजगार सहायता शिविर लगाया गया। पीजी कन्या कॉलेज में लगाए गए शिविर में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के जिला प्रबंधक चैतन्य शर्मा, उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय कोटा के सहायक निदेशक प्रवीण माथुर, एलआईसी के विकास अिधकारी अशोक बगोरिया, गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य रमेशचंद वर्मा ने भाग लिया। इस शिविर में स्थानीय बाहर से आए 13 संस्थानों ने भाग लिया। 330 बेरोजगारों को पंजीकृत किया गया। इस शिविर में 1050 आशार्थियों ने भाग लिया। जिला रोजगार अधिकारी माथुर ने करियर गाइडेंस की जानकारी दी।