महिलाओं को बताए अिधकार
परानियामें नाबार्ड के सहयोग से स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से हुए कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई। इस मौके पर वित्तीय शाखा साक्षरता बारां सीताराम मीणा ने समूह के लेनदेन बैंक के बारे मंे जानकारी दी। जिला समन्वयक एसके उरमलिया ने बचत आपसी लेन देन, ऋृण की प्रक्रिया, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, भामाशाह योजना ,व्यक्तिगत योजना, स्वावलंबन, पेंशन योजना के बारे महिलाओं को जानकारी दी। नाबार्ड के बीके सिंघल ने समूहों को व्यक्तिगत रोजगार सहित योजनाओं का अधिक लाभ लेने के बारे बताया और बैंकों में व्यक्तिगत बैंक खाते खुलवाने के लिए भी कहा। आगंनबाडी केंद्र कोटा के प्रभारी हरिओम मीणा ने भी संबोधित किया। महिला स्वयं सहायता समुह के कार्यक्रम प्रभारी कर्तनी चटर्जी ने समूहों की प्रगति समीक्षा,संचालन प्रक्रिया लेनदेन रोजगार स्थापित करने के बारे मे बताया। कार्यक्रम में 69 समूहों के गठन किए गणए। 12को ऋृण वितरण कर 276 महिलाओं का बीमा करवाया गया। संचालन राधेश्याम यादव ने किया।
राजस्वअधिकारियों की बैठक 19 को : बारां. राजस्वअधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक 19 फवरी को कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में होगी। बैठक में राजस्व अधिकारियों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दुर्घटना से पीडि़तों के प्रकरणों संबंधी रिपोर्ट भी कलेक्टर कार्यालय में भिजवाने के निर्देश दिए है।
किशनगंज. बैठक में मौजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।