पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक की टक्कर से एक की मौत

बाइक की टक्कर से एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवाई|अटरू रोडपर रविवार शाम को बाइक की टक्कर से घायल राहगीर की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार घायल हो गया। उसे कोटा रैफर किया है। पुलिस प्रत्यदर्शियों के अनुसार सालपुरा स्टेशन निवासी गोवर्धन (40) पुत्र प्रभुलाल कोली उसके साथियों के साथ अडानी थर्मल प्लांट से काम करके पैदल वापस लौट रहा थे। इनके पीछे कुंडी निवासी गजानन काछी (36) बाइक से रहा था। शाम करीब पौने सात बजे सामने से एक ट्रक रहा था। उसकी लाइटों की चकाचौंध से गजाजन बाइक से नियंत्रण खो बैठा और उसने गोवर्धन को पीछे से टक्कर मार दी। इससे गोवर्धन गजानन घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने से बारां रैफर किया गया है। गोवर्धन की रास्ते में मृत्यु हो गई। वहीं गजानन को कोटा रैफर किया गया है।