पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना ट्रैक हो रहा वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल

बिना ट्रैक हो रहा वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें संचालित परिवहन विभाग के दफ्तर में ट्रैक के बिना ही ट्रायल कराकर वाहन चालकों के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। गजनपुरा में बने परिवहन विभाग के ट्रायल ट्रैक का चार साल बाद भी उपयोग नहीं हो पा रहा है। यहां ट्रायल ट्रैक खुर्द-बुर्द हो रहा है और आसपास झाड़ियां उग आई हैं। इसके आसपास की जमीन पर अतिक्रमी काबिज हो गए हैं। डीटीओ ने ट्रायल ट्रैक नवनिर्मित भवन के उपयोग से पहले चारदीवारी आदि कार्यों के एस्टीमेट बनवाने के लिए पीडब्ल्यूडी को लिखा है।

शहर में मिनी सचिवालय के पीछे परिवहन विभाग का दफ्तर संचालित है। इसके सामने की सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आने वाले लोगों को बिना ट्रैक के ही ट्रायल देना होता है। उधर, परिवहन विभाग की ओर से साल 2010 में गजनपुरा में पांच बीघा जमीन पर ट्रायल ट्रैक का निर्माण करवाया गया था। करीब 21.84 लाख रुपए खर्च कर ट्रायल ट्रैक पर घुमाव चौराहे आदि बनाए गए थे। लंबे समय से उपयोग नहीं होने से ट्रायल ट्रैक बिखरने लगा है। पिछले साल ट्रैक के समीप डीटीओ कार्यालय का भवन बनाने के लिए 30 लाख रुपए दिए गए थे। यहां कार्यालय भवन का निर्माण भी हो चुका है। परिसर की चारदीवारी ट्रैक की मरम्मत नहीं होने से कार्यालय को स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। इसकी मरम्मत, चारदीवारी अन्य कार्यों का एस्टीमेट बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को लिखा गया है।

बारां. गजनपुरा के पास बना ट्रायल ट्रैक और नवनिर्मित भवन।

बारां. मिनी सचिवालय कैंपस में चल रहा परिवहन विभाग का दफ्तर।