पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव के आरक्षण की लॉटरी आज से

पंचायत चुनाव के आरक्षण की लॉटरी आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां|पंचायत चुनावके लिए प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान, जिला एवं पंचायत परिषद सदस्य के लिए सुबह 11 बजे से मिनी सचिवालय में आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय में सरपंच, उप सरपंच वार्ड पंचों के लिए आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जनवरी 2015 में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अिधकारी कलेक्टर ललितकुमार गुप्ता ने बताया कि लॉटरी निकालने के लिए नियुक्त प्रभारी अिधकारियों को 5 दिसंबर को प्रशिक्षण देकर उनके सुझाव भी लिए गए। उन्हें लॉटरी निकालने के लिए प्रक्रिया समझाई गई। उन्होंने बताया कि लॉटरी का कार्यक्रम 15 से 19 दिसंबर तक चलेगा।

इनवर्गों के लिए होगा आरक्षण

पंचायतचुनाव में सामान्य, ओबीसी, एसटी, एससी अन्य वर्ग के लिए आरक्षण की पर्चियां लॉटरी के माध्यम से निकाली जाएगी। जिला निर्वाचन अिधकारी गुप्ता ने बताया कि इसके लिए प्रशासनिक तौर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

नएपरिसीमन के अनुसार होंगे पंचायत चुनाव: जिलानिर्वाचन विभाग की ओर से जिले की पंचायतों में नए परिसीमन के अनुसार चुनाव होंगे। इसमें पूर्व में 214 पंचायतों, सात पंचायत समितियों के लिए चुनाव हुए थे। अब 7 नई पंचायतों के बन जाने के बाद 221 पंचायतों में चुनाव होंगे। इन सात पंचायतों में से तीन शाहाबाद, तीन किशनगंज तथा एक अटरू पंचायत समिति में पंचायतों का गठन किया गया है।