त्रैवार्षिक अधिवेशन पर चर्चा
बारां|जयपुर विद्युतवितरण श्रमिक संघ की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को दोपहर एक बजे चारमूिर्त स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर होगी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में 21 दिसंबर को होने वाले त्रैवार्षिक अधिवेशन पर चर्चा की जाएगी तथा विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए चर्चा की जाएगी। जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ के बारां जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अधिवेशन के तैयारियों को लेकर जिले के सभी उपखंडों से कर्मचारी को बैठक में आमंत्रित किया गया है।