स्कूलों में देंगे प्रशिक्षण
बारां|जिले केसभी राजकीय एवं निजी स्कूलों को इंस्पायर अवार्ड ई-मैनेजमेंट के लिए स्कूलों का पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन किए जाने के लिए निजी स्कूलों का प्रशिक्षण सोमवार सुबह 11 बजे एवं सरकारी स्कूलों का प्रशिक्षण दोपहर 1 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा रश्मि शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद स्मार्ट क्लास के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढावा देने के लिए प्राेजेक्ट उत्कर्ष के संबंध में कार्यशाला होगी। इसमें केवल आईसीटी योजना संचालित समस्त स्कूलों के संस्थाप्रधान एवं प्रशिक्षित शिक्षक भाग लेंगे।