मंत्री करंेगे प्रदर्शनी का शुभारंभ
बारां|सरकार केएक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सोमवार को प्रदर्शनी का प्रभारी एवं कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर ललितकुमार गुप्ता ने बताया कि मिनी सचिवालय के परिसर में सुबह 11 बजे प्रदर्शनी का उदघाटन किया जाएगा। इसमें प्रदेश जिले में पिछले एक वर्ष में अर्जित उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिला दर्शन पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा। इस मौके पर प्रेस कांफ्रेस भी होगी।