बैठक में संघर्ष समिति की घोषणा
बारां| न्यूमोटर मार्केट एसोसिएशन की बैठक रविवार को हुई। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्रकुमार ने बताया कि बैठक कार्यकारिणी के सदस्याें की सहमति से संघर्ष समिति की घोषणा की गई। इसमें संयोजक भंवरसिंह राठौर, सहसंयोजक शैलेंद्र ओझा को बनाया गया। स्थाई सदस्यों को भी समिति में शामिल किया गया। समिति नगर परिषद ओर कलक्टर से मिलकर आगे की रूपरेखा बनाएगी।