- Hindi News
- किसानों ने रात के बजाय दिन के समय मांगी बिजली
किसानों ने रात के बजाय दिन के समय मांगी बिजली
बिजौदा| ग्रामपंचायत मुख्यालय पर कलेक्टर ललित गुप्ता ने चौपाल लगाकर जन सुनवाई की। इससे पूर्व कलेक्टर गुप्ता ने ग्राम पंचायत की टारडा, बूंदी, रसखेडा़, बटावदी बिजौरा के स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जन सुनवाई में किसानों ने कलेक्टर गुप्ता के समक्ष सिंचाई के लिए बिजली रात के बजाए दिन में देने की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण करवाने के लिए ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बाढ़ से बचाव के लिए नाले की सफाई करवाने की मांग की। इस पर कलेक्टर गुप्ता ने नरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करवाने का आश्वासन दिया। सरपंच ममता मेरोठा ने चयनित परिवारों में पात्र व्यक्ति नहीं होने का मुद्दा उठाया। इस पर कलेक्टर गुप्ता ने उचित व्यक्तियों का सर्वे करवाकर नाम जुड़वाने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में बिजली निगम, चिकित्सा विभाग, पीडब्ल्यूडी, महिला बाल विकास विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
बारांमें जनसुवाई आज
बारां.मिनीसचिवालय स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केंद्र पर गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई होगी। कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में दोपहर 12 2 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।