- Hindi News
- सर्वे में एक महिला मिली स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
सर्वे में एक महिला मिली स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
जिलेमें स्वाइन फ्लू का प्रकोप प्रारंभ हो गया है। दो दिन पहले शाहपुरा निवासी एक गर्भवती की स्वाइन फ्लू से मृत्यु हो चुकी है। वहीं 9 फरवरी को भेजे गए तीन सेंपल की रिपोर्ट बुधवार को मिली है। इसमें महिला को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला है। इस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने पीडि़त के घर के आसपास सर्वे कराकर टेमी फ्लू का वितरण किया है।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. बृजेश गोयल ने बताया कि जिला अस्पताल में 9 फरवरी को तीन संदिग्धों के सेंपल लिए गए थे। इसमें शाहाबाद क्षेत्र के दो किशोरों के सेंपल जांच में नेगेटिव आए हैं। वहीं शहर के प्रताप चौक क्षेत्र निवासी महिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिली है। पीडि़ता के घर सहित आसपास के क्षेत्र में सर्वे कराकर खांसी, जुकाम के पीडि़तों को टेमी फ्लू दी गई है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में सर्वेे की कार्रवाई की जा रही है। डॉ. गोयल ने खांसी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत होने पर समीपवर्ती अस्पतालों में डॉक्टरों से परामर्श लेने की सलाह दी है।
बारां. जिला अस्पताल में निशुल्क दवा काउंटर पर लगी मरीजों की कतारें।