- Hindi News
- शहर में बाढ़ से बचाव की तैयारी, योजना के तीन काम शुरू
शहर में बाढ़ से बचाव की तैयारी, योजना के तीन काम शुरू
शहरको बारिश के दिनों में बाढ़ से मुक्त करने के लिए प्रस्तावित 58 करोड़ की फ्लड प्रोटेक्शन स्कीम के तीन काम शुरू हो गए। दूसरे चरण के कामों के लिए बुधवार को कोटा में जलसंसाधन विभाग के अिधकारियों की बैठक में चर्चा की गई। पहले चरण में शहर के फॉरेस्ट नाला, रामनगर नाला और बाणगंगा नाले का काम इन दिनों किए जा रहे हैं। इनके वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। बाण गंगा नाले के चेन संख्या शून्य से 150 तक का काम किया जा रहा है। लंका कॉलोनी में रामनगर नाले पर पुलिया का निर्माण कार्य भी जारी है। जलसंसाधन विभाग के अनुसार तीन कामों में सबसे पहले लेबल सेट करने का काम किया जाएगा। फ्लड के दौरान पानी की निकासी के लिए इसे पहले किया जाना तकनीकी दृष्टि से जरूरी है।
अधिकांश काम जून तक पूरा करना होगा
विभागके अिधकारियों ने बताया कि बारां फ्लड प्रोटेक्शन स्कीम के तहत शुरू किए गए कामों में से अिधकांश कार्य जून तक पूरा करने के लिए ठेकेदारों को पाबंद किया गया है। ताकी शहर को बाढ़ से मुक्ति मिल सके। विभाग ने इनकी 15 जनवरी को तकनीकी बिड भी प्राप्त कर ली थी। इसके अलावा 5 कामों में ठेकेदारों ने टैंडर डाले हैं। इनके बारे में बुधवार को कोटा में चर्चा की गई। इनकी तकनीकी बिड वित्तीय स्वीकृति के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
इस स्कीम में कुल 9 काम होने हैं
बारांफ्लड प्रोटेक्शन स्कीम में बाढ़ से बचाव के लिए कुल 9 काम होने वाले हैं। इसमें फाॅरेस्ट नाले, रामनगर नाले, बाणगंगा नाले, फॉरेस्ट नाले का डायवर्जन चैनल, पाठेड़ा नाले का चेन संख्या 0 से 100 तक काम, पाठेड़ा नाले की चेन संख्या 100 से बाणगंगा नदी तथा नलका का काम किया जाएगा। इसमें पहले फारेस्ट नाले, रामनगर नाले और बाणगंगा नदी के काम शुरू किए गए हैं।
नलकानाले पर बनेगी पुलिया
नलकानाले पर जलसंसाधन विभाग पुलिया बनाने के लिए रेलवे को राशि देगा। इस पर नलका नाले पर रेलवे पुलिया की चौड़ाई बढ़ाने का काम करेगी। विभाग के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस स्कीम में विभिन्न नालों पर पुलियाओं के पुर्निर्माण के कार्य किए जाएंगे। इसमें एक पुलिया रामनगर नाले पर बनाई जा रही है।
बारां. शहर में लंका कॉलोनी स्थित रामनगर नाले पर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है।