आज बिजली बंद रहेगी
बारां| शहरमें नाला निर्माण के चलते सोमवार को पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्र में तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली निगम जेईएन ओपी मीणा ने बताया कि पोल शिफ्टिंग के चलते शहर के अंबेडकर सर्किल, गोपाल कॉलोनी, मांगरोल रोड, मुरलीजी का मंदिर क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।