समिति की बैठक आज
बारां| शिक्षाविभाग कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को शाम चार बजे स्टेशन रोड स्थित मिडिल स्कूल में होगी। जिला प्रवक्ता सुनील शर्मा ने बताया कि बांसथूनी स्कूल के सहरिया छात्र आत्महत्या प्रकरण में शिक्षक मुकुटबिहारी सेन की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कलेक्टर एसपी को दिए जाने वाले ज्ञापन के संदर्भ में कार्य योजना बनाई जाएगी। संघर्ष समिति के संयोजक कैलाश शर्मा सहसंयोजक चरतराम मीणा ने बताया कि बैठक में शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्ष महामंत्री सहित संघर्ष समिति के पदाधिकारी भाग लेंगे।