- Hindi News
- विद्यार्थी िमत्र कल फूंकेंगे शिक्षा मंत्री का पुतला
विद्यार्थी िमत्र कल फूंकेंगे शिक्षा मंत्री का पुतला
बारां| राजस्थानविद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की ओर से बुधवार को स्वामी विवेकानंद पार्क में सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी का पुतला जलाया जाएगा। संघ प्रवक्ता विजय पाटोदी ने बताया कि 28 नवंबर को जयपुर में अपने स्वाभिमान की हक की लडा़ई के दौरान शांतिपूर्वक भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी मित्र शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में वह अपने स्थायीकरण के हक को पाने के लिए जिला मुख्यालय पर शिक्षा मंत्री का पुतला जलाकर विरोध करंेंगे। इसके साथ ही कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम स्थायीकरण का ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में जिलााध्यक्ष रामकल्याण योगी, ब्लॉक अध्यक्ष भगवानलाल नागर, कमल मीणा, संजय मेघवाल, ओमप्रकाश सेन आदि विद्यार्थी मित्र शिक्षक भाग लेंगे।