- Hindi News
- सहरिया परिवारों के लिए निशुल्क खाद्य सामग्री पहुंची
सहरिया परिवारों के लिए निशुल्क खाद्य सामग्री पहुंची
बारां|जिले मेंसहरिया परिवारों को प्रतिमाह दो लीटर सोया तेल, 2 किलो दाल एवं 1 लीटर देशी घी निशुल्क वितरण किया जाता है। अतिरिक्त कलक्टर शाहबाद रामप्रसाद मीणा ने बताया कि जिले में कुल 22373 सहरिया परिवारों को निशुल्क खाद्य सामग्री का वितरण करने के लिए समस्त सामग्री उचित मूल्य दुकानदारों के पास पहुंच गई है। मार्च एवं नवंबर दो माह की सामग्री एक साथ दी जा रही है। मीणा ने बताया कि प्रबंधक उपभोक्ता भंडार बारां के माध्यम से दो माह की यह सामग्री एक परिवार के लिए पेकिंग कर एक पैकेट में उचित मूल्य की दुकानों पर पहुंचाई गई। जिला रसद अधिकारी की ओर से राशन सामग्री वितरण के लिए कूपन तैयार करवाकर संबंधित पंचायत समिति के माध्यम लाभार्थी सहरिया परिवारों को वितरण के लिए भिजवा दिए गए हैं। सभी विकास अधिकारियों की ओर से इसकी सुनिश्चितता कर ली जाए कि कूपन लाभार्थियों तक पहुंच गए हैं। एडीएम शाहबाद ने सभी लाभार्थी सहरिया परिवारों का आह्वान किया कि वे अपनी संपूर्ण खाद्य सामग्री प्राप्त करें तथा उसका उपयोग करें, जिससे बच्चों, महिलाओं एवं परिवार के अन्य सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रह सकें।