पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर लगाया ताला

ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर लगाया ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीभैरू बाबा विकास सेवा समिति के कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्रों एवं ग्रामीणों ने सोमवार को मूंडली गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल के मुख्य गेट को बंद कर दोपहर एक बजे ताला लगा दिया। वहीं स्टाफ प्राचार्य लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस पर कार्यवाह प्राचार्य रविकांत मीणा ने जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर वार्ता कर समिति संयोजक धर्मराज सांवरिया से बात कराई। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दो-तीन दिन में स्टाफ लगाने की बात कही। इसके बाद स्कूल गेट का ताला खोला गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो-तीन दिन में स्टाफ प्राचार्य की नियुक्ति नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उधर समिति संयोजक धर्मराज सांवरिया ने बताया कि स्कूल में स्टाफ प्राचार्य की िनयुक्ति की मांग लगभग डेढ़ माह से की जा रही है। ग्रामीणों ने पिछले दिनों कलेक्टर, शिक्षा जिला अधिकारी से मिलकर लिखित ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सांवरिया ने बताया कि स्कूल में छात्रों की संख्या नाम मात्र रह गई है। शेष छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इस दौरान अध्यक्ष लेखराज मीणा, सत्यनारायण, रघुवीर, मुकेश, रामसिंह, रामस्वरूप गोस्वामी, रामचंद्र प्रजापति, महावीर आदि मौजूद थे।

बारां. जिले के मूंडली गांव स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षक प्राचार्य लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं।