पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तय समय में पूरा करें प्लेटफॉर्म का काम

तय समय में पूरा करें प्लेटफॉर्म का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशन को आधुनिक सुविधा संपन्न बनाने के सभी कार्य निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किए जाएं। काम में काेताही होने पर रेलवे मंडल की ओर से कार्रवाई की जाएगी। यह बात सोमवार सुबह 10 बजे पहुंचीं डीआरएम अर्चना जोशी ने कही।

उन्होंने यहां काम करवा रहे इंजीनियरों को साफ शब्दों में कहा कि प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने, विजिटर वेटिंग रूम, स्टेशन बिल्डिंग, आरपीएफ बैरक आदि के काम को तय समय में पूरा किए जाएं। डीआरएम सुबह यहां पर आईं। उन्होंने यहां पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाए जाने, स्टेशन की बिल्डिंग का कायाकल्प करने, विजिटर वेटिंग रूम को नया लुक देने के काम का निरीक्षण किया। बारां रेलवे स्टेशन पर 50 लाख की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। वे यहां पर करीब दो घंटे रुकीं। उन्होंने यहां पर स्टाफ क्वार्टर, कॉलोनी, आरपीएफ बैरक को भी देखा। डीआरएम जोशी ने अधिकािरयों से अभी तक किए गए कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

यात्रियोंको होगी सुविधा: रेलवेस्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक काफी नीचा है। यात्रियों को ट्रेनों में उतरने और चढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हादसे की आशंका रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्लेटफॉर्म को एक फीट ऊंचा किया जा रहा है। डीआरएम ने बताया कि स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं, प्लेटफॉर्म पर आरामदायक चेयर, वाटरकूलर भी लगाए जाएंगे।

बारां. रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करती डीआरएम।