पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागिन के तीन बार काटने पर भी सकुशल है युवक

नागिन के तीन बार काटने पर भी सकुशल है युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाकोराखे साइयां मार सके ना कोई कहावत कस्बे के नजदीक के एक गांव में सही साबित हुई। क्षेत्र के कुंडी में खेत पर कार्य करते समय एक नागिन ने युवक को तीन बार काट लिया। इसके बाद भी वह सकुशल है। प्रत्यक्षदर्शी छुट्टन मोहम्मद ने बताया कि कुंडी में फार्म हाउस पर बारां निवासी जहीर कार्य करता था। रविवार रात को बिजली जाने के बाद वह डीपी के पास गया। वहां घूम रही एक नागिन ने अचानक उसे डस लिया। तब उसे पता नहीं चला। बाद में दोबरा नागिन लौट के आई तो उसने फिर उसे डस लिया। इस बार वह चक्कर खाकर गिर गया। बाद में उसने हीरापुरा में किसी परिचित को फोन कर बुलाया। इतने में फिर तीसरी बार नागिन ने उसे डस लिया। जब परिचित फार्म हाउस पर पहुंचे तो जहीर उन्हें बेहोश मिला, लेकिन उसके हिलाने-डुलाने पर वह खड़ा हो गया। परिचित उसे लेकर किशनगंज आए, लेकिन वह बिना उपचार के स्वस्थ हो गया। लोगों का कहना था कि अगर नागिन एक बार किसी को डस ले तो वह मुश्किल से ही बचता है, लेकिन जहीर को तीन बार काटने के बाद भी वह सकुशल है।