वार्ड 23 का भामाशाह नामांकन शिविर आज से
बारां. राज्यसरकार की ओर से संचालित भामाशाह नामांकन शिविर नगर परिषद धर्मशाला में मंगलवार से संचालित किए जाएंगे। आयुक्त एवं भामाशाह नामांकन शिविर प्रभारी के अनुसार नगर परिषद धर्मशाला में मंगलवार से 13 दिसंबर तक वार्ड नंबर 23 के पांच दिवसीय शिविर लगाए जाएंगे। वार्ड नंबर 23 के संजय कॉलोनी, रावणजी का चौक, मस्जिद एरिया के समस्त निवासियों से अपील की है कि पांच दिवसीय शिविर में परिवार सहित नगर परिषद धर्मशाला में उपस्थित होकर भामाशाह नामांकन शिविर में नामांकन कराएं।