- Hindi News
- भाजपा बारां देहात मंडल कार्यकारिणी की बैठक आज
भाजपा बारां देहात मंडल कार्यकारिणी की बैठक आज
भाजपाबारां देहात मंडल की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक मंडल अध्यक्ष खेमसिंह डागर की अध्यक्षता में मंगलवार को होगी।
देहात मंडल महामंत्री अमदीपसिंह केदाहेड़ी ने बताया कि बारां देहात मंडल की नवनियुक्त कार्याकारणी की प्रथम बैठक मंगलवार को दोपहर एक बजे सांसद कार्यालय में होगी।
इसमें नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत 13 दिसंबर को भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में आयोजित किए गए।
बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई जाएगी। इस बैठक में सदस्यता अभियान के बारे में भी विचार किया जाएगा।