रक्त परीक्षण अब सुबह आठ से
सार्वजनिकसंस्था धर्मादा की ओर से संचालित जांच केंद्र का समय बढा़कर अब सुबह आठ बजे से कर दिया गया है। 10 दिसंबर से सभी मरीज अपनी रक्त जांच के लिए धर्मादा लेब में पहुंचकर संस्था की सेवाएं ले सकते है। धर्मादा संस्था के अध्यक्ष ललित कुमार धक्का तथा जांच केंद्र प्रभारी शांति कुमार जैन ने बताया कि पूर्व में लेब का समय 9 बजे से था, लेकिन बड़ी संख्या में मरीजों परिजनों की मांग थी कि खून की जांच के लिए 9 बजे तक लंबा इंतजार करने से मरीजों को परेशानी होती थी। कई मरीज ऐसे भी थे जो शुगर प्रभावित होने के कारण 9 बजे तक भूखे प्यासे नहीं रह पाते थे। ऐसे में उन्हें मजबूरी में निजी जांच केंद्रों पर पहुंचकर महंगी दर पर अपनी जांचे कराने को मजबूर होना पड़ता था। अब संस्था 10 दिसंबर से सुबह 8 बजे से ही रक्त संग्रहण का कार्य रोगी जांच केंद्र पर शुरू हो सकेगा। इसकी जांच रिपोर्ट भी उसी दिन चिकित्सालय समय के पूर्व मरीज परिजनों को दे दी जाएगी।