बजरंगदल ने शौर्य दिवस मनाया
बारां. बजरंगदलकार्यकर्ताओं की ओर से शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहर में वाहन रैली निकाली। रैली खाकी बाबा की बगीची से प्रताप चौक तक निकाली गई। यहां पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आतिशबाजी की। नगरसंयोजक मनीषप्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में नगरसंयोजक रूपेश धाकड़, ओम सुमन, अमित नायक, गोलू गुर्जर, मनीष शर्मा, चेतन नागर, बुद्धिचंद मेहरा, रघु सुमन, राजेंद्र सुमन कार्यकर्ता मौजूद थे।