पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तारी को लेकर दिया ज्ञापन

गिरफ्तारी को लेकर दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालीसैनी युवा जागृति मंच की ओर से कोटा निवासी एक युवक की हत्या करने वालों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को मिनी सचिवालय में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मंच के जिला महामंत्री छीतरलाल सुमन ने बताया कि मंच के जिलाध्यक्ष बलराम सुमन के नेतृत्व में कोटा के रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी राकेश सैनी उर्फ ङ्क्षरकू पुत्र रामनारायण की गत पांच दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। राकेश के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कोलेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान दिनेश सैनी, बृजमोहन सैनी, जागृति मंच के नगर अध्यक्ष राकेश सुमन, भरत सुमन, महावीर सुमन, मुकेश, गिरिराज, तेजकरण आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।