- Hindi News
- जिले में 2 लाख बारां में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा
जिले में 2 लाख बारां में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा
भाजपाशहर मंडल की प्रथम बैठक कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर हुई। इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरगोविंद जैन ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सेठ गणपतलाल अग्रवाल, प्रेमनारायण सोनी, रामस्वरूप यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल सुमन, जिलामंत्री अंता प्रभारी मोरपाल सुमन, जिला मंत्री केसरीलाल बैरवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
वरिष्ठ नेताओं ने बताया की राजस्थान का 13 दिसंबर को एक वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान सरकार की ओर से सम्पूर्ण राजस्थान के बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जयपुर में रखा गया है। भाजपा प्रवक्ता भारत जैन ने बताया कि राजस्थान से 45हजार बूथ के कार्यकर्ता 13 दिसंबर को जयपुर पहुंचेंगे। इसी क्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से शुरू किया गया सदस्यता अभियान के तहत बारां जिले में 2 लाख बारां नगर में पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रख गया है। भाजपा सगंठन की ओर से ऑन लाइन मोबाइल नंबर पर मिस कॉल कर सदस्यता अभियान चालू किया गया है।
वहीं बैठक का संचालन महामंत्री धनराज चौरसिया एवं प्रवीण शर्मा ने किया। बैठक में नगर उपाध्यक्ष सुरेश गोयल, धर्मेंद्र भार्गव, अशोक लखारा, बाबूलाल सुमन, भवानीशंकर मेहर, नरेंद्र यादव, गुणवंत पाटोदी, अजीज पठान, रामचंद्र प्रजापति, राधेश्याम बैरवा, परमानंद सोनी, प्रेम अदलक्खा, अविनाश खण्डेलवाल, आदित्य भारद्वाज, नरेन्द्र सिंह गौड़, आदि मौजूद थे। महामंत्री गोविंद सिंह चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।