- Hindi News
- मौसम में हुए बदलाव से रात में सर्दी, दिन में धूप की चुभन
मौसम में हुए बदलाव से रात में सर्दी, दिन में धूप की चुभन
जिलेमें मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। दिन में तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है।
रात में पारा करीब 8 डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम में आए इस परिवर्तन से जहां लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। वहीं इसका दिनचर्या पर भी प्रभाव पड़ रहा है। मौसम के कारण फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। सोमवार को सुबह से लेकर 11 बजे तक सर्द हवाएं रहीं। इसके बाद धूप में चुभन महसूस होने लगी। पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला चल रहा है। रविवार की रात मौसम की सबसे सर्द रात रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 10डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री की गिरावट देखने में आई।
सर्दीका किस पर क्या हो रहा है असर: रातके तापमान में गिरावट के कारण सेहत पर इसका सबसे अिधक असर देखने में रहा है। सर्दीजन्य बीमारियों के चलते लोग पीड़ित हो रहे हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम, बच्चों में निमोनिया का प्रकोप हो रहा है। वहीं बुजुर्गों को बदन-दर्द, कमर दर्द अन्य रोग जकड़े हुए हैं। इस मौसम में वायरल, मलेरिया का भी असर हो रहा है। इसके चलते खून की जांच के नमूनों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 1000 से 1200 मरीज रहे हैं।