स्नेह मिलन समारोह पर चर्चा की
बारां| मेघवालछात्र संगठन की बैठक हुई। इसमें आगामी दिनों में संगठन का स्नेह मिलन समारोह मनाने पर चर्चा की गई। बैठक जिलाध्यक्ष मनीष मेघवाल राकेश मेघवाल की अध्यक्षता में मेघवाल छात्रावास में हुई। संगठन के सह सचिव मनमोहन मेघवाल जिला उपमंत्री देशराज पालरिया ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि युवा समाज जिलाध्यक्ष जगदीश मेघवाल, प्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल, सूरजकरण मेघवाल वेद मेघवंशी मौजूद थे। जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मेघवाल मोरध्वज मेघवाल ने बताया कि बैठक में स्नेह मिलन समारोह 22 दिसंबर को मनाने का निर्णय लेते हुए समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी उमेश मेघवाल, सलाहकार मंत्री विनोद मेघवाल, रामलखन मेघवाल, जितेंद्र मेघवाल, ललित, कविकांत, पवन, पानाचंद मेघवाल आदि मौजूद थे।