पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेहरू के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

नेहरू के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीवगांधी स्टडी सर्किल इकाई की ओर से नेहरू जी की भारत दृष्टि पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेहरू के विचार, दर्शन, चिंतन पर अतिथियों ने संबोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय सह समन्वयक डॉ. सुभाष गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल कांग्रेस नेता पंकज मेहता थे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीएयू के प्रोफेसर सतीश राय थे। अतिथियों ने कहा कि नेहरू लोकतांत्रिक समाजवाद, उनके विकास मॉडल, भारत की विदेश नीति, मानतावादी विचार, मिश्रित अर्थ व्यवस्था को आगे ले जाने वाले स्वप्न दृष्टा थे। नेहरू का चिंतन आज भी प्रासंगिक है। आयोजन सचिव राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति प्रेमशंकर सांखला, बारां प्रधान अजीत सिंह, किशनगंज प्रधान सेवाराम मीणा, उप सभापति कमल राठौर, पार्षद रितु जैन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी, धनकुमार मीणा आदि मौजूद थे।

बारां. नेहरू जी का भारत व्याख्यानमाला को संबोधित करते प्रमोदजैन भाया।

खबरें और भी हैं...