पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलकोड़ा बिहार की टीम ने 1 0 से जीता सिल्वर कप

जलकोड़ा बिहार की टीम ने 1-0 से जीता सिल्वर कप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमसिंहसिंघवी की स्मृति में जयहिंद क्लब की ओर से आयोजित 7वीं अखिल भारतीय सिल्वर कप फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को आरसीएफ मुंबई जलकोड़ा बिहार की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें जलकोड़ा बिहार ने आरसीएफ मुंबई को 1-0 से मात देकर सिल्वर कप पर कब्जा जमाया।

जयहिंद क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश बाठला, संयोजक सचिव पुष्करराज सालवी ने बताया कि रविवार दोपहर ढ़ाई बजे से फाइनल मैच जलकोड़ा बिहार आरसीएफ मुंबई के बीच खेला गया। मैच में हॉफ तक दोनों टीमों के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। कई बार मौके मिले, लेकिन खिलाड़ी चूक गए। खिलाड़ियों की कशकमश के बीच मैच में संघर्षपूर्ण रोमाचंक बना रहा। मैदान के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। हाफ के बाद शुरुआती दौर में ही जलकोड़ा बिहार के खिलाड़ी ने 61वें मिनट में गोल कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया।

आरसीएफ मुंबई की तरफ से खिलाड़ी गोल करने का प्रयास करते रहे, लेकिन आखरी क्षणों तक कामयाबी नहीं मिल सकी। फाइनल मुकाबला जलकोड़ा बिहार ने 1-0 से जीत लिया। जयहिंद क्लब के सिराज अहमद खान, अनवर अहमद पेंटर अब्दुल वहीद खान ने बताया कि मैच समाप्ति के बाद विजेता उप विजेता रही टीम को पारितोषिक वितरण किए। 9 फरवरी से आयोजित प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।

छीपाबड़ौद. कस्बे में आयोजित फुलबॉल प्रतियोगिता मेें भाग लेती टीमें।

खबरें और भी हैं...