पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करंट से युवक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शाहाबादथानाक्षेत्र के रामपुर उपरेटी गांव के पास रविवार दोपहर को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के मानपुर निवासी रामसहाय (25) धन्नालाल लुहार बोरिंग करने की मशीन पर चढ़ा हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे मशीन खेतों से होकर गुजर रही थी। इस जगह बिजली की झूलती लाइनों की चपेट में आने से रामसहाय को करंट लग गया। करंट से रामसहाय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...