पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महासप्तमी पर भैरुजी के थानक पर लोगों ने श्रद्धा से परिक्रमा लगाई

महासप्तमी पर भैरुजी के थानक पर लोगों ने श्रद्धा से परिक्रमा लगाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अचलसप्तमी (महासप्तमी) पर रविवार को जिलेभर में कई धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विशेष रूप से मूंडली के भैरूजी थानक पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भैरूजी के दर्शन करने पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने भैरूजी के थानक पर पहुंचकर प्रसाद चढ़ाकर परिक्रमा की। लोग यहां अपनी मनोकामना इनके पूरी होने पर भैरूजी के दर्शन के आते हैं। एक दिवसीय मेला भी लगता है। मेले में विभिन्न प्रकार के आइटम बिक्री के लिए आते हैं। भैरूजी के दर्शन के लिए लोग सुबह से ही कोई पैदल तो कोई बाइक समेत चौपहिया वाहन से थानक पर पहुंचे।

एकदिवसीय मेले में उमड़ी भीड़

मूंडलीगांव स्थित भैरूजी के थानक पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक तो हजारों की संख्या में थानक के आसपास नजर आएं। मूंडली रोड लोगों से भरा हुआ था। मेले में लोगों ने कई प्रकार के खिलौनों, खाने-पीने कई विभिन्न प्रकार के आइटमों की खरीद-फरोख्त की।

जाममें पौन घंटे फंसे रहे लोग

भैरूजीमार्ग पर रोड संकरा होने के कारण जाम लग गया। जाम के कारण कारण पैदल दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना कारना पड़ा। पौने घंटे तक वाहन चालक धूप में खड़े रहे। विशेषकर अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हुई। पौने घंटे के बाद श्रद्धालुओं को जाम से निजात मिली। दोपहर 12 बजे से लगा जाम लगभग 3 बजे तक खुल सका।

बिजौरा.देवनारायणमंदिर पर दो दिवसीय मेले में दर्शनों के लिए महिलाओं पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दिन गांव से बाहर रहने वाले परिवार भी इस मेले में शामिल होते हैं। मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र ग्रामीण स्तरीय कबड्‌डी रही। धनराज गुर्जर द्वारा देवनारायण की कथा भजन संध्या की।

दर्शनके लिए लंबी कतारें

छबड़ा.गुगोरग्राम में लगने वाला मेला रविवार को छुट्टी का दिन तथा माह के महने की सप्तमी तिथि होने से मेले में भारी भीड़ रही। हिंदू धर्मावलम्बियों में माह के महीने में पड़ने वाली सप्तमी तिथि का विशेष महत्व रहता है। वहीं कस्बे के समीप महेशपुरा ग्राम में वीर महाराज के थानक पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बिजासन माता मंदिर प्रांगण में महिलाओं पुरूषों की माता के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रही।

फतेहपुर. कस्बे के समीप संबलपुर में सप्तमी के अवसर पर लगे मेले में खरीदारी करते लोग।

खबरें और भी हैं...