तीन दिन बाद भी नहीं पकड़ में आए लुटेरे
बसेड़ी| उपखण्ड़बसेड़ी के कोटरा गांव के समीप लखुआ का अड्डा पर सोमवार को बाड़ी निवासी सर्राफा व्यवसायी से हुई साढ़े 55 लाख रुपए लूट की वारदात का पुलिस 3 दिन बाद भी खुलासा नही कर पाई है तथा ना ही पुलिस को अभी तक इस मामले मे कोई सुराग हाथ लगा है। बदमाशों को पकड़कर लूट का खुलासा करने के लिए करीब आधा दर्जन थानो की पुलिस बीहड़ों की खाक छान रही है।