जन प्रतिनिधियों ने संभाला कार्यभार
सेवा समिति ने किया सरपंचों का स्वागत
बाड़ीपंचायत समिति की प्रधान पूजा मीणा ने कार्यभार संभालते के दो दिन बाद बुधवार को पंचायत समिति कर्मचारियों के साथ मिलकर झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहयोग किया।
इससे पूर्व प्रधान पूजा मीना ने पंचायत समिति कार्यालय में बीडीओ नेमीचंद्र अग्रवाल, मोतीलाल मीना, सचिव संघ अध्यक्ष दीनदयाल समाधिया, बृजेश शर्मा, लिपिक राजेश वर्मा सहित पांच दर्जन अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर स्वच्छता अभियान को चलाने के लिए सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रधान मीणा ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी ने जब हमको शपथ दिलाई थी तो उसी दिन से हमने स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया था। इस मौके पर जनप्रतिनिधि मोतीलाल मीना बीडीओ अग्रवाल ने कर्मचारियों सचिवों को अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता पूर्ण वातावरण देने का संकल्प दिलवाया। उपखंड के ग्राम कासौटी खेडा में मीणा समाज के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक, प्रधान पूजा मीणा समाज के वरिष्ठ मोतीलाल मीना का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष पूनम कुमारी मीना, मनरूप मीना, सरपंच दिनेश मीना, हलुकामीना, अमर सिंह, शिवनारायण आदि मौजूद रहे।
बसेड़ी| जनताने जिस विश्वास के साथ मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी है मैं इसे उसे ईमानदारी से पालन करूंगी तथा सभी जगहों पर विकास कार्य कराए जाएंगे। यह बात पंचायत समिति की नवनिर्वाचित महिला प्रधान रीना गुर्जर ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण के दौरान कही। भास्कर से बातचीत मे उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के साथ- साथ बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं कन्या भ्रूण हत्या को रोकने तथा रुढ़ीवाद का खात्मा करने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किया जाएगा। महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगी। डाग क्षेत्र मे मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है तथा सभी के सहयोग से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान प्रधान ने शुभ मुहूर्त पर पूजा अर्चना के बाद पद ग्रहण किया। साथ ही पंचायत समिति बसेड़ी की 41 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने बुधवार को पद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान लाखन सिंह गुर्जर, केदार कौर, वीरेंद्र सिंह, हरी सिंह तिमासिया, देवेन्द्र सिंह, उपप्रधान पूरन सिंह, महावीर खिड़ौरा , महेश चन्द गर्ग सहित कई सरपंच एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
जपावलीसरपंच ने संभाला पदभार
सैंपऊ | कंचनपुरइलाके की जपावली ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच आरती परमार ने ग्रामीणों एवं समर्थकों की मौजूदगी में बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर सरपंच ने ग्रामीणों को संवोधन देते हुए कहा कि सरपंच का दायित्व ग्राम पंचायत का समग्र विकास कराना होता है। इलाके का विकास तभी संभव है जब क्षेत्र की जनता विकास कार्याें में सरपंच का सहयोग करे। इस मौके पर पंचायत के ग्रामीणों एवं महिलाओं ने सरपंच का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौंके पर अमर सिंह परमार, सरपंच प्रतिनिधी बनवारी सिंह परमार, अखैसिहं परमार, ग्राम सेवा सहकारी समिती अध्यक्ष कोंमल सिंह परमार, मोहन फौजी, मुकेष परमार, नीलू परमार समेत पंचायत क्षेत्र के सभ्रांत नागरिक उपस्थित थे।
राजाखेडा| पंचायतसमिति की नििर्वरोध निर्वाचित उप प्रधान रेनू मुदगल ग्राम पंचायत खुडिला की निर्वाचित सरपंच बेबी शर्मा को राजाखेडा के वार्ड 8 के नागरिकों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। महिला उप प्रधान और सरपंच को शॉल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक नत्थो शर्मा ने कहा कि योग्य महिलाओं को समय-समय पर सम्मानित करने से उनके हौंसलों को बढाया जा सकता है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की समाज को आगे ले जाने में अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर डाॅ विजय जैन, कालीचरन शर्मा, रमुआ शर्मा, संतोष शर्मा, सुरेन्द्र जैन, विज्जो जैन, भूरा शर्मा, रमाकान्त शर्मा, करुआ, जहूर खां, गुल्लो खां, बन्टी शर्मा, भगवानदास, प्रवीण के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
सैंपऊ. पुष्प चक्र चढाने जाते शहीद स्मारक जाते जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण।
राजाखेड़ा. उपप्रधान सरपंच का माल्यार्पण कर स्वागत हुआ।
बसेड़ी. पदभार ग्रहण करती नवनिर्वाचित प्रधान रीना गुर्जर।
बाड़ी. पंस कैंपस में प्रधान कर्मचारी झाडू लगाते।