पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन चेतना अभियान के तहत किया जागरूक

जन चेतना अभियान के तहत किया जागरूक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ | जिलेमें चलाए जा रहे विशेष जन चेतना अभियान के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय, सवाईमाधोपुर द्वारा बुधवार को कस्बे में प्रधानमंत्री जन-धन योजना आदि विषयों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन सरपंच स्नेहलता परमार की अध्यक्षता में हुआ।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामनाथ मीना ने बताया कि स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम चेतन चौहान ने रवाना किया। रैली को संबोधित करते हुए सरपंच स्नेहलता ने कहा कि जनहित की योजनाओं का लाभ लेने के लिए हमें अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना जरूरी है। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गरिमा राठोड ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या के अपराध से बचकर हमें बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करें। डाॅ गिर्राज शर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि स्वच्छता के महत्व को समझते हुए स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान दें। पीएनबी बैंक के एफएलसी के के शर्मा एवं निदेशक नरेशकुमार वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को क्षेत्रीय प्रचार निदेषालय की ओर पुरस्कार दिए।

सैंपऊ. कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान करते अतिथिगण।