- Hindi News
- समन्वय से कार्य कर आमजन को दिलाएं लाभ : प्रभारी मंत्री
समन्वय से कार्य कर आमजन को दिलाएं लाभ : प्रभारी मंत्री
सरकारआमजन को मूलभूत सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। इसीलिए सभी जिला स्तरीय अधिकारी, जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिले के विकास के लिए कार्य योजना बनाएं। जिला प्रभारी एवं ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने यह बात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों की बैठक में कही। विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आमजन को लाभ दिलाएं।
इन्दिरा आवास योजना की प्रतीक्षा सूची का सर्वे कराते हुए चिन्हित करें कि पात्र लोग इस योजना से वंचित नहीं रहें तथा पूर्व में जारी किए गए इन्दिरा आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यो का निरीक्षण करें। नरेगा में अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए वित्तीय वर्ष 2014-15 में स्वीकृत कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधा के अन्दर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है इसीलिये 1500 से अधिक आबादी वाले गावों के लिये पेयजल स्कीम के तहत जनता जल योजना को विकसित करने के प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भिजवाएं। सांसद एवं विधायक कोटे से लगने वाले नवीन हैण्डपंप जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिाकी के नियमों के तहत लगाए जाएं। सरमथुरा क्षेत्र में पेयजल की नियमित आपूर्ति करने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में नई विकसित कालोनियों में पाइ्रप लाईन बिछाते हुए अधिक से अधिक लोगों को कनैक्शन जारी किए जाएं। उन्होंने पेंशन के सम्बन्ध में कहा कि आम आदमी को समय पर पेंशन मिले। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली सड़के गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य नही करने वाले ठेकेदारो को ब्लैक लिस्ट करते हुए नए ठेकेदारों से कार्य कराया जाए।
ग्राम पंचायत विद्युतीकरण योजना के तहत शेष रहे गावों का विद्युतीकरण करने तथा जिले में स्वीकृत 33 केवी जीएसएस के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी पहले से तैयारी करके आएं। सरकारी योजनाओं को संचालित करने के लिए जन प्रतिनिधि एवं सभी सरकारी अधिकारियों के सहयोग की आवश्यकता बताई। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मिली शिकायतों एवं मुख्यमंत्राी की बजट घोषणा में जिले के लिए की गई घोषणा भरतपुर में हुए केबिनेट की बैठक के अन्तर्गत लिए गए निर्णयों की भी समीक्षा की गई। सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग आरपी खण्डेलवाल ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृत किए गए गौरवपथ निर्माण कार्य के लिए पहले डिजायन बनाए उसके बाद निर्माण कार्य किया जाना सुनिश्चित करें, क्योंकि गौरव पथ गंाव का गौरव है। इसके साथ साथ नाली निार्मण भी किया जाये। बैठक में बसेड़ी विधायक रानी कोली ने सरमथुरा क्षेत्र एवं डांग क्षेत्र के गावों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने की बात कही। बाड़ी विधायक ने विद्युत के जले हुए ट्रान्सफार्मर तय समय सीमा के अन्दर ही बदलते हुए क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के की बात कही। पंचायत समिति सैपउ प्रधान मीनेन्द्र ने प्रभारी मंत्री से सैपउ के अन्दर काॅलेज खोलने सैपउ बाड़ी रोड पर पुल निर्माण करवाने की मंाग की। बाड़ी प्रधान पूजा मीणा ने अपने सुझाव के अन्तर्गत प्रभारी मंत्री से कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिये विद्यालयों में रिक्त शिक्षकांें के पदों को भरा जाए। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने विभिन्न विभागों द्वारा जिले के विकास के लिए बनायी गई कार्य योजना की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पूर्व विधायक सुखराम कोली ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रीतेश शर्मा द्वारा शहरी क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यो में गति प्रदान करने को कहा। बैठक में जिला प्रमुख डा. धर्मपालसिंह, विवेकसिंह बौहरा, जगमोहनसिंह बघेल, मोतीलाल मीणा आदि उपस्थित रहे।
धौलपुर. बैठक में उपस्थित प्रभारी मंत्री, जिला कलेक्टर एसपी।