हर गली, नुक्कड़ पर चर्चा ‘आप’ की
हरगली नुक्कड़ पर चर्चा आप की। चाय की थड़ी, चौराहे-तिराहे दुकानों पर आम आदमी ने आप पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर सुकून भरी राहत पाई।
यह नजारा दिल्ली विधानसभा चुनावों के रुझान से शुरु होकर परिणाम की घोषणा के बाद जश्न के साथ बुधवार तक जारी रहा। जहां आम आदमी तो आप पार्टी की जीत को लेकर काफी खुश रहा और भविष्य में अच्छे दिनों के आने की बातों चर्चाओं में मशगूल रहा। वहीं कार्यकर्ता भी जोश में बाइकों पर पार्टी की टोपी, मफलर, बैज झाडू लिए शहर की सड़कों में पार्टी की जीत की खुशी जाहिर कर निकले।
बाड़ी:दिल्लीमें आप पार्टी का प्रबल बहुमत मिल जाने पर कस्बे में आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की टोपी पहन ढोल नगाडो के साथ रैली निकाली। जिसमें युवाओं ने पार्टी नेता केजरीवाल जिन्दाबाद के नारे लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।
बच्चा-बच्चाटोपी पहने, युवा मफलर में
लोकसभा चुनाव के बाद निष्क्रिय बैठे आप कार्यकर्ता एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। जिन्होंने नई दिल्ली में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर मंगलवार देर रात तक बाइकों पर पार्टी की टोपी, मफलर, झंडा लहराते हुए जश्न मनाने में मशगूल रहे। वहीं बच्चे भी आप की टोपी पहने हर्षा ते दिखे। बुधवार को भी जगह जगह मिठाई बांटने का दौर शहर में जारी रहा।
एक मंच पर जाएंगे आप पार्टी के कार्यकर्ता
अबतक ग्रुपों में बंटे आप कार्यकर्ता आगामी दिनों में पार्टी की बड़ी जीत के बाद एक मंच पर नजर आएंगे। जिले में आप पार्टी के 5 हजार कार्यकर्ता इस जीत से पूरी तरह से अपडेट होकर आगामी रणनीतियों को लेकर पार्टी की कार्ययोजना बनाने में लग गए हैं। आप के जिला सचिव राजेंद्र बंसल ने बताया कि आज हम जनता के बीच जा रहे हैं तो वह इस जीत से काफी खुश होकर अपने को अन्य पार्टियों से आजाद महसूस कर रहा है।
नपा चुनावों को लेकर हुआ विचार विमर्श
आपआदमी पार्टी की बुधवार को गणेश मंदिर भार्गव वाटिका में बैठक हुई, जिसमें दिल्ली में पार्टी की जीत केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इस मौके पर भविष्य में भारत में आम आदमी पार्टी की घर घर पहचान बनाने के लिए एवं जिला धौलपुर में होने वाले नगरपालिका चुनाव पार्टी के सदस्यता अभियान एवं अन्य जनता से जुडे मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान जिला सचिव राजेंद्र बंसल ने पार्टी की मजबूती पर कार्यकर्ताओं से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में जिला लोकपाल रामगोपाल मंगल, जिला संयोजक लाखन सिंह मौर्य, जिला सचिव राजेंद्र बंसल, सह संयोजक राजवीर सिंह चौहान, जिला प्रचारक मनोज कटारे आदि मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी की जीत से हम गरीबों को काफी संबल मिला है। अन्य पार्टियों से बंधा आम आदमी अब बैखौफ होकर आजाद हो गया है। जनता ने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर भविष्य का पीएम तैयार किया है। हनीफखां, रिक्शाचालक
अरविंद केजरीवाल द्वारा जनहित में उठाए मुद्दों को दिल्ली की जनता ने तहेदिल से स्वीकार किया है। आम आदमी पार्टी की जीत की सबसे ज्यादा खुशी छोटे तबके सामान्य व्यक्ति को ज्यादा हुई है। आप की जीत से लोगों में काफी जोश है। मंगलसिंह, दर्जी
आज दिल्ली में मिली जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश पैदा किया है। उसी तरह आम आदमी भी इस बदलाव से बहुत उम्मीदें बांधे हुए है। थड़ी पर हर किसी की जुबान पर आम आदमी पार्टी की जिक्र से ऐसा लगा कि यहां भी ऐसे ही बदलाव की जरूरत है। टापू,चायवाला
महंगाई के इस दौर ने कमर तोड़कर रख दी है। अब शायद आम आदमी पार्टी की सुना है कि उसने मोदी जैसे बड़े नेता को हरा दिया। जो आम आदमी की समस्याओं के मुद्दों पर संघर्ष कर जीत हासिल की है। इसलिए अब शायद कुछ नया हो। रामदास,मोची
धौलपुर. आप कार्यकर्ता ने बुधवार को लड्डू बांटकर खुशी मनाई।