पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने बीहड़ों में दी दबिश

पुलिस ने बीहड़ों में दी दबिश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखण्ड़बसेड़ी के कोटरा गांव के समीप लखुआ का अड्डा पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुई साढ़े 55 लाख रुपए की लूट के मामले मे 36 घंटे वीत जाने के बाद भी पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नही लगा है।

बदमाशों की धरपकड़ के लिए दो पुलिस उपाधीक्षक तथा करीब पांच थानों की पुलिस मय कोबरा टीम जाप्ता के बीहड़ो की खाक छान रही है। लेकिन पुलिस अभी तक ना तो बदमाशों के गिरेबान तक पहुंच पाई है और ना ही लूटी गई राशि को बरामद कर सकी है। पुलिस द्वारा गढ़ी बाजना, तांतपुर, जगनेर, सहित क्षेत्र के विभिन्न बीहड़ो मे बदमाशों की पकड़ के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस क्षेत्र के कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है। साथ ही घटना के समय की क्षेत्र की कॉल डिटेल लोकेशन भी निकाली जा रही है जिससे अपराधियों तक पहुंचा जा सके। गौरतलब है कि सोमवार सुबह बोलेरो में सवार होकर बाड़ी से जयपुर सामान खरीदने जा रहे सर्राफा व्यापारी योगेश गर्ग एवं अन्य दो लोगो से लखुआ के अड्डा के समीप नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर साढ़े 55 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था तथा बोलेरो के टायर पर फायर कर ब्लास्ट किया था। इस दौरान व्यापारियों के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की उसके बाद बीहड़ों की ओर भाग गए थे। जिसको लेकर व्यापारी योगेश गर्ग ने बसेड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था।

व्यापारी के साथ सोमवार को हुई लूट की घटना से जिले के व्यापारियों नागरिको मे आक्रोष है तथा लूट की वारदात से बसेड़ी क्षेत्र के लोगो मे दहशत का माहौल है। बयाना मार्ग पर लखुआ के अड्डा पर बदमाश अक्सर वारदात को अंजाम देते है। जिसका कारण जर्जर सड़क मार्ग यहां मौजूद घने बीहड़ है। जिसके चलते यह बदमाशों के लिए वारदात करने के लिए सुरक्षित जगह मानी जाती है। क्षेत्र के नागरिको ने जिला कलेक्टर से लखुआ के अड्डा पर पुलिस चौकी स्थापित कराने की मांग की है जिससे घटनाओं की पुनरार्वती नही हो सके।

पुलिस उपाधीक्षक सरमथुरा ताराचंद ने बताया किबदमाशों की पकड़ के लिए टीमें लगी हुई है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ घटना क्षेत्र की कॉल लोकेशन निकाली जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

बसेड़ी. बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च अिभयान चलाते पुलिस अिधकारी।