पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने चबाई एलबेंडाजोल की टेबलेट

बच्चों ने चबाई एलबेंडाजोल की टेबलेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10से 13 फरवरी तक राजकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित किए जा रहे कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ गौरव होटल में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर किया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र भास्कर ने सभी को इस कार्यक्रम से अवगत कराया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मित्तल ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया। पीएमओ डॉ. एसके गर्ग ने कृमि नियंत्रण हेतु एल्वेंडाजोल दवाइयों की उपयोगिता के बारे में बताया। ब्लॉक प्रा शि शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि शैलेन्द्र सक्सैना ने विद्यालय में कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया।

ब्लॉक आशा समन्वयक अनुराग सक्सैना ने कृमि नियंत्रण हेतु व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। संचालन डॉ. रामअवतार अग्रवाल ने किया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, महिला पर्यवेक्षक प्रभा झा, कृष्णा, भारती, अंजना पाराशर, विमला देवी, सावित्री देवी एवं राजेश पाराशर, नरेन्द्र गर्ग लेखाकार, मनोज तिवारी, अखिलेश गर्ग, राजेन्द्र कौशिक, अवनीश शर्मा, बलवीर, राम बेटी, राखी कुमारी, रवि शर्मा, भूपेन्द्र एवं जिले की शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी आदि मौजूद थे।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दरियापुरा में भारत सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय जिला सर्वशिक्षा अभियान के निर्दशनुसार कृमि नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत अध्ययनरत उपस्थित छात्र-छात्राओं को ऐलवेन्डाजोल की खुराक दी गई। प्रधानाध्यापक राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि विद्यालयी बच्चों को हाथ धुलाई दिवस भी बडे़ उत्साह के साथ बच्चों को नियमित अच्छी आदत डालने की प्रेरणा ली। सभी छात्रों ने साबुन से अपने अपने हाथ धोए तथा भविष्य में भी हाथ साफ करने की भी ग्रामीण जन प्रतिनिधियों, छात्र अभिभावक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी शपथ ली।

राजाखेड़ा.राजकीयविद्यालय बेसिक में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस का आयोजन एसडीएम इन्द्राज सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों को एलबेन्डाजोल गोलियां खिलाई गई। एसडीएम ने कहा कि बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य प्राप्ति उनका अधिकार है और इसके लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। अतिरिक्त जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतराम मीणा ने उपस्थित छात्रों को हाथ धोने के महत्व और खुले में मल त्याग करने से स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में शौचालय होना चाहिए। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी महेश वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी और राजकीय विद्यालयों में प्रत्येक छात्र छात्रा को कृमि नाशक गोलियां खिलाई जाएंगी। इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली खुर्द में भी कृमि नाशक दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्रभारी देवयानी शर्मा के अनुसार कुल 78 बच्चे और अभिभावकों को गोलियां खिलाई।

कृमि के संक्रमण से 24 करोड़ बच्चे ग्रसित

धौलपुर।राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिले की सभी सरकारी स्कूलों में एक से 19 साल तक की उम्र के बच्चों को एलबेन्डाजोल दवा खिलाई गई। स्थानीय राजकीय कायस्थपाड़ा स्कूल में एसएसए के एपीसी चन्द्रभान शर्मा और जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.विजय सिंह ने स्कूल के करीब 200 बच्चों के हाथ धुलवाकर एलबेन्डाजोल दवा खिलाई। डॉ.विजय सिंह ने इस बीमारी के बारे जानकारी देते हुए कहा कि देश में मिट्टी से फैलने वाले हैलमिन्थस परजीवी कृमि के संक्रमण से 24 करोड़ बच्चे ग्रसित हैं। जिसके कारण बच्चे कुपोषण, खून की कमी, शारीरिक मानसिक विकास का नहीं होना जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं और स्वच्छ पेयजल,साफ-सफाई और स्वास्थ्य शिक्षा के साथ समय-समय पर बच्चों को डी-वर्मिग की दवा देने से कृमियों के फैलाव, सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सकता है। एसएसए के एपीसी चन्द्रभान शर्मा ने बताया कि जिले के धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा के सभी स्कूलों में एक लाख 65 हजार आठ सौ पैंतालीस बच्चों को 10 से 13 फरवरी तक एलबेन्डाजोल नामक दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में संस्था प्रधान यादवेंद्र शर्मा, मुकेश सुतैल सहित अन्य ने भी कृमि नियंत्रण एवं स्वच्छता को लेकर बच्चों को जानकारी दी।

राजाखेड़ा . कृमिनाशक कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम एवं अन्य अधिकारी।

धौलपुर. कायस्थपाडा स्कूल में बच्चे को टेबलेट देते डॉ विजय सिंह।