स्वीकृत शौचालयों का निर्माण कराएं
स्वच्छभारत सप्ताह के तहत रविवार को स्कूली छात्रों की रैली को एसडीएम नरेन्द्र वर्मा एवं अधिशाषी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चेयरमैन ग्याप्रसाद कोली ने कोर्ट कचहरी प्रांगण से हरी झण्डी दिखाकर बैण्ड बाजों के मध्य रथ को रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम वर्मा ने अपील कर कहा कि जिन लोगों के घर पर शौचालय निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी हो चुकी है, वह शीघ्र निर्माण कराएं। अधिशाषी अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सफाई अभियान राज्य सरकार के निर्देश पर 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक यानि 7 दिवस विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शहर के समस्त सरकारी विद्यालय, अस्पताल कार्यालयों में स्थित शौचालय कमरों में पडी गंदगी को साफ कराया जाएगा। बाडी को चार जोन में विभक्त कर सफाई कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। रविवार सुबह स्वच्छता रथ के साथ सफाई निरीक्षक प्रकाशचंद श्रीवास्तव, मनोज जाटव, सीताराम शर्मा, मजीत खां, मांगीलाल, कल्ला यादव, अनीता यदुवंशी सहित नगरपालिका के सभी कर्मचारी अपने हाथों में स्वच्छता अपील के पंफ्लेटस वितरित कर रहे थे। पंफ्लेट्स पर लिखा है कि सभी दुकानदार सड़क पर कचरा डाले, बल्कि कचरा पात्र मे ही डालें। होटल रेस्टोरेंट ढकेल, दुकानों को नोटिस देकर पाबंद किया है कि उल्लंघन करने पर नगरपालिका अधिनियम 2009 के तहत जुर्माना वसूल किया जाएगा।
बाड़ी. स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाते हुए।